🔊
इंटर कॉलेज रौसाल में बारिश से जलभराव, स्थानीय परिवारों को खतरा
चंपावत, रौसाल:
लगातार हो रही बारिश के कारण इंटर कॉलेज रौसाल की सड़क पर बहते पानी ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते रोड का सारा पानी कॉलेज भवनों में घुस रहा है।
कॉलेज के आसपास स्थित भवनों और नीचे बसे परिवारों को इससे खतरा उत्पन्न हो गया है। पानी के तेज बहाव से निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जान-माल को भी खतरा बताया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने प्रशासन से अपील की है कि शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान किया जाए, जिससे छात्रों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: