🔊
चम्पावत : जिला पंचायत सीट खरहीं पर नई राजनीतिक हलचल, भोला बोहरा की धर्मपत्नी सोनू बोहरा ने ठोंकी दावेदारी
चम्पावत (Champawat) – जनपद की जिला पंचायत सीट खरहीं से सदस्य पद हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा की धर्मपत्नी सोनू बोहरा ने दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। यह कदम क्षेत्र की राजनीति में एक नए समीकरण को जन्म दे सकता है।
भोला बोहरा, जिन्होंने छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था, इस सीट से पहले ही जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता, मजबूत जनाधार और सामाजिक सक्रियता के चलते उनकी पत्नी सोनू बोहरा को एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।
सोनू बोहरा की दावेदारी को उनके पति के राजनीतिक अनुभव और जनसम्पर्क का सीधा लाभ मिल सकता है। वहीं, उनके पास खुद का भी मजबूत आधार है। समाजसेवा के प्रति उनकी सक्रियता और जनसंपर्क में उनकी सहजता उन्हें एक अलग पहचान देती है।
युवा वर्ग में भोला सिंह बोहरा की पहले से ही अच्छी छवि रही है, जो उन्होंने कॉलेज समय से ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेकर बनाई है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सोनू बोहरा अपने पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सफल होंगी या इस चुनावी रण में कोई नया समीकरण जन्म लेगा।