• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Monday, 14-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, वेतन ना मिलने से मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बढ़ा स्वास्थ्य कर्मियों का आक्रोश (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-16 14:52:43
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, वेतन ना मिलने से मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बढ़ा स्वास्थ्य कर्मियों का आक्रोश


चम्पावत।
जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों को बीते तीन माह से वेतन नहीं मिला, जिससे उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है। बिना वेतन लगातार ड्यूटी कर रहे कर्मियों ने सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है, जिस कारण जिले के 178 एनएचएम कर्मचारी, 376 आशा कार्यकर्ता और 5 डॉक्टर वेतन से वंचित हैं। वेतन न मिलने के कारण उन्हें रोजमर्रा के खर्चों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि वे जननी सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान योजना, टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का संचालन कर रहे हैं, लेकिन वेतन न मिलने से उनका मनोबल टूट रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि इस संबंध में राज्य स्तर पर स्वास्थ्य निदेशालय को अवगत करा दिया गया है। निदेशालय से जानकारी मिली है कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर वेतन जारी होने की संभावना है।

ज्ञापन देने वालों में डीपीएम गौरव पाण्डे, संजय पाण्डे, दिशा थाल, प्रवीण भट्ट, अशोक जोशी, दीपक पनेरू, ममता मिश्रा, अनिता भट्ट, संजय बोहरा, जयंती जोशी, मोहित मुरारी, रवि भट्ट, शिवप्रसाद उपाध्याय, संगीत जोशी सहित अन्य NHM कर्मी शामिल रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in