🔊
जनपद चम्पावत पुलिस की सक्रियता: वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
चम्पावत, 16 जून 2025
जनपद चम्पावत पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के आदेशों एवं पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 16.06.2025 को थाना लोहाघाट पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त सूरज सिंह ढेक पुत्र निवासी ग्राम बंदेलाढेक, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध फौ0वा0संख्या 1537/22 अंतर्गत धारा 323, 452, 504, 506 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है तथा उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती अधिपत्र (NBW) जारी किया गया था।
लोहाघाट पुलिस टीम ने कुशल सुरागरसी-पतारसी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
1. उप निरीक्षक कुंदन सिंह बोरा, थाना लोहाघाट
2. हेड कांस्टेबल महिपाल राणा, थाना लोहाघाट
3. कांस्टेबल पवन भट्ट, थाना लोहाघाट
चम्पावत पुलिस का यह अभियान जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।