🔊
गांव मटियानी आयुष्मान आरोग्य मंदिर रौसाल में मनाया गया वीएचएनडी व डायरिया नियंत्रण कार्यक्रम, स्वच्छता, हाथ धोने की विधि और ओआरएस निर्माण की दी जानकारी
मटियानी (आम रौसल)।
गांव मटियानी आम रौसल में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (VHND) तथा डायरिया नियंत्रण अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हाथ धोने के सही तरीकों की जानकारी दी गई और व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। बच्चों और महिलाओं को यह बताया गया कि कैसे नियमित रूप से हाथ धोने से संक्रमण और बीमारियों से बचा जा सकता है।
इसके साथ ही, घर की सफाई के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया और बताया गया कि साफ-सफाई अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा ओआरएस (ORS) बनाने की विधि, जिसमें ग्रामीणों को सिखाया गया कि कैसे सरल घरेलू तरीकों से ओआरएस तैयार किया जा सकता है और दस्त के दौरान इसका कैसे उपयोग किया जाए।
स्वास्थ्य टीम ने लोगों को यह भी बताया कि डायरिया के समय बच्चों और बुजुर्गों को समय पर ओआरएस देना कितना जरूरी है, ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो।
गांववासियों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी हैं। कार्यक्रम में सी0एच0ओ0 काजोल,, एएनएम औऱ आशा कार्यकर्त्ता, आगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल रहे।