🔊
हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर पति ने की आत्महत्या
हरिद्वार, कनखल।
मंगलवार सुबह वसंत कुंज कॉलोनी में एक हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घरेलू कलह के चलते पति ने पहले अपनी पत्नी की निर्मम हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान ऋषि और वर्षा के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
कॉलोनी में फैला दहशत का माहौल
स्थानीय लोगों में गहरा शोक और भय व्याप्त है।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
यदि आप या आपके जानने वाले किसी भी मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, तो कृपया मदद लें। नज़दीकी काउंसलिंग सेंटर या हेल्पलाइन से संपर्क करें। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं होती।