🔊
चंपावत: बनबसा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
चंपावत, 18 जून 2025।
जनपद चंपावत में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बनबसा पुलिस ने क्षेत्र में स्मैक (हेरोइन) की तस्करी कर रहे दो तस्करों को 06.39 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में की गई। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
1. भीम बहादुर धामी, पुत्र खड़क बहादुर धामी, निवासी तिलाचौड़ वार्ड नं-08, नगरपालिका भीमदत्त, कंचनपुर, नेपाल, उम्र 21 वर्ष — 03.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार।
2. महेश दत्त जोशी, पुत्र गोपाल दत्त जोशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी उपरोक्त — 02.99 ग्राम स्मैक तथा एक स्कूटी (UK 02-P-4577) के साथ गिरफ्तार।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0-59/2025, धारा 8/21/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उ०नि० अरविन्द कुमार (थानाध्यक्ष, बनबसा)
हे0का0 मतलूब खान (एसओजी)
का० जगदीश सिंह (थाना बनबसा)
का० रमेश काण्डपाल (थाना बनबसा)
का० राजेश गिरी (थाना बनबसा)