🔊
चंपावत: लूट की घटना के 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
टनकपुर, 18 जून 2025।
जनपद चंपावत में पुलिस ने एक बार फिर तेज़ कार्रवाई करते हुए लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। थाना टनकपुर पुलिस ने लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों की तस्करी, लूट और चोरी की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई करने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
घटना का विवरण:
दिनांक 17 जून 2025 को वादी अजय सिंह मेहता, पुत्र डुंगर सिंह मेहता, निवासी मुडियानी चंपावत, ने थाना टनकपुर में तहरीर देकर बताया कि तीन अज्ञात युवकों ने उनके साथ मारपीट कर उनका वीवो मोबाइल फोन, भूरे रंग का पर्स (जिसमें ₹8000 नकद, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि थे) लूट लिया।
सीओ टनकपुर सुश्री वंदना वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता से सुरागरसी करते हुए 18 जून 2025 को अभियुक्त शुभम आर्य, पुत्र हयात राम, निवासी टनकपुर को सालवनी जंगल से छीनीगोठ को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी में शामिल सामान:
वीवो मोबाइल
पर्स
नकदी ₹8000
पहचान पत्र आदि
मामले में थाना टनकपुर में पंजीकृत मामला:
मु0अ0सं0 67/2025, धारा 309(6)/317(2) भारतीय न्याय संहिता
गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:
1. श्री चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक, थाना टनकपुर
2. श्री पूरण सिंह तोमर, वरिष्ठ उप निरीक्षक
3. हे0कानि0 कमल कुमार
4. हे0कानि0 विनोद यादव