🔊
चंपावत में 20 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, टाटा मोटर्स करेगी 500 पदों पर चयन
चंपावत, 19 जून 2025।
जिले के युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय चंपावत में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला दिनांक 20 जून 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर (रुद्रपुर) द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने बताया कि रोजगार मेले में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर में प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त होंगे।
मेले में दो प्रकार के पदों पर भर्ती की जाएगी:
NAPS ट्रेनी – कुल 300 पद, जिसके लिए 12वीं पास होना आवश्यक है और आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ITI अप्रेंटिस ट्रेनी – कुल 200 पद, जिसके लिए अभ्यर्थी 10वीं के साथ ITI पास होना चाहिए और आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नियत तिथि पर अपने समस्त मूल प्रमाणपत्र, उनकी छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित हों।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7617565927 पर संपर्क कर सकते हैं।