🔊
CMO कार्यालय चम्पावत के पास निकला विशाल किंग कोबरा, स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
चम्पावत: जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय चम्पावत के पास शुक्रवार सुबह एक विशालकाय किंग कोबरा दिखाई देने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सांप की लंबाई करीब 10 से 12 फीट थी।
घटना के समय BPMU कार्यालय के कर्मचारी संजय बोहरा, प्रदीप कार्की और मोहित मुरारी ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्प को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार का विषैला सांप पहली बार इलाके में देखा गया है, जिससे आसपास के परिवारों में भय का माहौल है।
निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त, झाड़ियों की कटाई और सर्प नियंत्रण उपायों की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: