🔊
गाली-गलौच व अभद्रता पर लीडिंग फायरमैन राजेश कार्की निलंबित, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने की त्वरित कार्रवाई
चंपावत, 18 जून 2025 –
चारधाम ड्यूटी पर तैनात लीडिंग फायरमैन राजेश कार्की को अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, राजेश कार्की द्वारा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, लोहाघाट के मोबाइल फोन पर गाली-गलौच व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे विभागीय मर्यादा भंग हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति द्वारा तत्काल निलंबन आदेश जारी किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि—
पुलिस बल एक अनुशासित संगठन है, यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही, अभद्रता या अमर्यादित भाषा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस प्रकार का कृत्य करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद विभाग में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने को लेकर सख्ती और पारदर्शिता की दिशा में एक स्पष्ट संदेश गया है।