🔊
चम्पावत पुलिस की सख्त कार्यवाही: 49 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पाटी (चम्पावत), 18 जून 2025:
जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पाटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गरसलेक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 49 पव्वे मैक डॉवल व्हिस्की के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश पर तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पाटी पुलिस द्वारा दिनांक 18 जून को गरसलेक के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान मान सिंह पुत्र स्व. हर सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम विगरा कोट, थाना पाटी को 49 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना पाटी में मु0अ0सं0-19/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरामदगी विवरण:
49 पव्वे मैक डबल व्हिस्की (अवैध अंग्रेजी शराब)
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
अपर उप निरीक्षक अनंत राम राणा
हेड कांस्टेबल रमेश गोस्वामी
कांस्टेबल दीपक सिंह
चम्पावत पुलिस ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।