🔊
टनकपुर पुलिस की तत्परता से दो लुटेरे गिरफ्तार, लूट का सामान भी बरामद
चम्पावत, 19 जून 2025
टनकपुर पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। घटना 17 जून 2025 को घटित हुई थी, जब मुडियानी (चम्पावत) निवासी अजय सिंह मेहता के साथ तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट कर मोबाइल फोन, पर्स (जिसमें ₹8000 नकद), आधार कार्ड, वोटर ID, ATM कार्ड आदि लूट लिए थे।
घटना की रिपोर्ट थाना टनकपुर में दर्ज होते ही प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 जून को पहले अभियुक्त अमीर उर्फ लाला (28 वर्ष, निवासी लाल इमली, पड़ाव, टनकपुर) को गिरफ्तार किया।
टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आज, 19 जून को दो और फरार अभियुक्तों को भी पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान बरामदगी निम्नानुसार रही:
अभियुक्त साबिर हुसैन के पास से ₹3000 नकद, पर्स, आधार कार्ड और वोटर ID
अभियुक्त शुभम आर्य के पास से ₹3000 नकद एवं वादी का SBI ATM कार्ड बरामद किया गया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
चेतन सिंह रावत (प्रभारी निरीक्षक)
पूरण सिंह तोमर (व0उ0नि0)
कमल कुमार (हे0कानि0)
विनोद यादव (हे0कानि0)
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावत द्वारा इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया गया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।