🔊
चम्पावत - भांग की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, 280 नाली फसल नष्ट
चम्पावत, 19 जून 2025।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन में चल रहे ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत आज थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोगाबसान में लगभग 280 नाली में की गई अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में थाना पाटी, एसओजी, वन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के दौरान ग्रामीणों को भांग की खेती न करने एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया गया।
टीम में शामिल रहे अधिकारी:
ओम प्रकाश – थाना अध्यक्ष, थाना पाटी
लक्ष्मण सिंह – प्रभारी, SOG
सोनू सिंह – प्रभारी, ANTF
देवेंद्र सिंह बिष्ट – चौकी प्रभारी, देवीधूरा
ईश्वर सिंह भीमा – तहसीलदार, पाटी
वन विभाग की टीम
आबकारी विभाग की टीम
चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: