🔊
चंपावत को मिले नये जिलाधिकारी, कर्मठ, ईमानदार जिलाधिकारी नवनीत पांडे का हुआ स्थानांतरण
चंपावत, 19 जून 2025।
चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें कार्मिक एवं सतर्कता विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी 32 IAS अधिकारियों और एक सचिवालय सेवा अधिकारी के स्थानांतरण आदेश में यह निर्णय लिया गया।
आईएएस नवनीत पांडे ने अगस्त 2023 में चंपावत के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास कार्यों को गति देने, प्रशासनिक पारदर्शिता लाने और जनहित में अनेक योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में अहम भूमिका निभाई। वे कर्मठ, ईमानदार और व्यवहार कुशल अधिकारी के रूप में पहचाने गए।
अब चंपावत के नए जिलाधिकारी के रूप में आईएएस मनीष कुमार की तैनाती की गई है। वे 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में ऊधमसिंह नगर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जिलेवासियों को अब उनसे नई ऊर्जा और विकास की नई दिशा की उम्मीद है।