• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Monday, 14-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चंपावत में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन सम्पन्न, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-20 17:25:51
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चंपावत में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन सम्पन्न, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित


चंपावत, 20 जून 2025।
जनपद चंपावत में पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी की शुरुआत में पिछले माह में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समाधान के निर्देश दिए।

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मान

पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत माह के दौरान ड्यूटी में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इनमें नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, संवेदनशील मामलों की विवेचना एवं समाज में बेहतर पुलिसिंग कार्य शामिल रहे।

मुख्य निर्देश व चर्चित बिंदु:

आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपनी राहत-बचाव टीमों को 24×7 तैयार रखने के निर्देश।

"ऑपरेशन दृष्टि" के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में आईटीडीए के मानकों के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने एवं उनकी नियमित जांच के निर्देश।

NBW वारंटों की तामीली हेतु 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर लम्बित वारंटों का निस्तारण करने का आदेश।

समन्वय पोर्टल, NAFIS, JISM, CEIR आदि पोर्टलों पर 100% कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश।

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश।

मादक पदार्थ तस्करी व साइबर अपराध के विरुद्ध सुरागरसी-पतारसी तेज करने तथा जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश।

किरायेदार व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अधिक से अधिक किए जाने पर जोर।

लंबित प्रकरणों व शिकायतों की शीघ्र विवेचना हेतु स्पष्ट निर्देश।


सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची:

1. हे0 कां0 मुन्ना सिंह (Best Employee – मार्च 2025)


2. एलएफएम वीरेंद्र सिंह


3. हे0 कां0 कमल कुमार


4. हे0 कां0 रितेश बोहरा


5. हे0 कां0 गणेश सिंह


6. कां0 सत्यजीत


7. कां0 जीवन कुमार


8. कां0 किरण सिंह


9. कां0 दीपक सिंह


10. महिला कां0 रेनू पतियाल



उपस्थित अधिकारी:

इस गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी चंपावत शिवराज सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, प्रभारी यातायात हयात सिंह, प्रभारी एएचटीयू सोनू सिंह, निरीक्षक दूरसंचार विजय सिंह अधिकारी सहित एसओजी व अन्य शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की कि वे जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतर्क, संवेदनशील एवं जिम्मेदार पुलिसिंग सुनिश्चित करें।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in