• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Monday, 14-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

भावनाओं में भीगी विदाई: जिले के कर्मठ डीएम नवनीत पांडे को नम आंखों से दी गई विदाई, 22 माह की सेवा में आमजन से जोड़ा आत्मीय रिश्ता, मॉडल जिला की नींव रखने वाले प्रशासक का सम्मान (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-21 18:35:57
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

भावनाओं में भीगी विदाई: जिले के कर्मठ डीएम नवनीत पांडे को नम आंखों से दी गई विदाई, 22 माह की सेवा में आमजन से जोड़ा आत्मीय रिश्ता, मॉडल जिला की नींव रखने वाले प्रशासक का सम्मान


चंपावत।
जनपद चंपावत के इतिहास में 21 जून 2025 का दिन लंबे समय तक याद रखा जाएगा। जिले की तरक्की, सुशासन और आमजन के साथ सीधी संवाद शैली को प्रशासन में उतारने वाले जिलाधिकारी नवनीत पांडे जब विदाई समारोह में पहुंचे, तो हर आंख नम थी। अपने 22 माह 10 दिन के कार्यकाल में श्री पांडे ने जो आत्मीयता, संवेदनशीलता और निष्ठा से कार्य किया, उसने उन्हें जनता के दिलों में बसा दिया।

कार्य संस्कृति की बात करें तो नवनीत पांडे किसी भी फ़ाइल या कार्य को टालने में विश्वास नहीं रखते थे। अवकाश हो या त्योहार, वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहते। दूर-दराज के गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनना, खुद सड़क पर उतरकर निरीक्षण करना, और फरियादियों को सुकून देना – यही उनकी पहचान बन गई थी।

उन्हें लेकर जिले में यह आम धारणा बन गई थी कि जिस अधिकारी के कार्यकाल में पद की हनक नहीं, जनता से सीधे संवाद की परंपरा हो, वह सच्चा लोकसेवक होता है। शायद यही कारण रहा कि जब उनके स्थानांतरण की खबर आई, तो जिले में प्रतिक्रिया की लहर दौड़ गई। लोगों ने सोशल मीडिया, जनसभा और निजी चर्चाओं में स्पष्ट शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं – मुख्यमंत्री धामी को इससे बेहतर डीएम कहां मिलेगा?

सिर्फ भावनाएं साथ ले गए
विदाई समारोह के दौरान श्री पांडे को कई स्मृति चिन्ह भेंट किए गए, लेकिन वे सब यही छोड़कर सिर्फ और सिर्फ लोगों की भावनाओं को अपने साथ ले गए। उन्होंने अपने भाषण में जिलेवासियों के प्रति गहरी कृतज्ञता जताई और कहा –
"मैं संतुष्ट हूं कि अधिकांश क्षेत्रों में मेरी उपस्थिति सार्थक रही, लेकिन कुछ गांवों में जाकर लोगों से मिलने का जो वादा किया था, वह अधूरा रह गया – उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।"

ईमानदारी से ओतप्रोत पारिवारिक विरासत
श्री पांडे उस परिवार से आते हैं जहां कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और ऊँचे विचारों की मजबूत नींव रही है। यही मूल्य उनके कार्यकाल में स्पष्ट रूप से दिखे। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि “सरकार हमें वेतन और सुविधाएं केवल कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं, बल्कि गरीब व्यक्ति की सेवा के लिए देती है।” उनके यह शब्द उनके सेवा दर्शन को संपूर्ण रूप से अभिव्यक्त करते हैं।

विकास की गति को लेकर चिंता
स्थानीय लोगों की मानें तो नवनीत पांडे के स्थानांतरण से विकास की गति प्रभावित हो सकती है, क्योंकि नया अधिकारी जिले को समझने और उसकी कार्यपद्धति से सामंजस्य बैठाने में समय लेगा। पांडे ने अधिकारियों और जनता के बीच की दूरी को पाटने का जो मॉडल खड़ा किया, वह आने वाले समय के लिए एक मिसाल रहेगा।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in