🔊
चंपावत में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई
चंपावत, 23 जून 2025 | सूवि.
जनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। सोमवार को पहले दिन नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। विभिन्न विकासखंडों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए अभ्यर्थियों ने चुनाव मैदान में उतरने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नामांकन पत्रों की बिक्री का ब्यौरा इस प्रकार रहा:
विकास खंड पाटी:
प्रधान पद हेतु – 02 नामांकन पत्र
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु – 02 नामांकन पत्र
विकास खंड लोहाघाट:
प्रधान पद हेतु – 04 नामांकन पत्र
विकास खंड बाराकोट:
प्रधान पद हेतु – 04 नामांकन पत्र
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु – 04 नामांकन पत्र
जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नियुक्त किए गए रिटर्निंग अधिकारी:
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री मनीष कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है।
मुख्य रिटर्निंग अधिकारी:
श्री विमल कुमार सूंठा, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, चंपावत
विकासखंड: चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट
सहायक रिटर्निंग अधिकारी:
श्रीमती संतोषी, कृषि रक्षा अधिकारी
वार्ड संख्या 01 फरतोला से 12 भंडारबोरा तक
श्री आर. के. यादव, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग, उपखंड टनकपुर
वार्ड संख्या 03 जनकांडे से 15 रायकोटकुंवर तक
चुनाव व्यवस्था की मजबूती हेतु आरक्षित रिटर्निंग अधिकारी के रूप में डॉ. जी. एस. खडायत को नामित किया गया है। वहीं आरक्षित सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में सुश्री चित्रा जोशी, जिला खान अधिकारी, तथा श्री दीपचन्द्र काण्डपाल, सहायक अभियंता (लोक निर्माण विभाग) की नियुक्ति की गई है।
नामांकन स्थल:
जनपद के सभी जिला पंचायत क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जिला पंचायत सभागार, चंपावत में संपन्न कराई जाएगी।
निर्देश:
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करें और निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में जन विश्वास सर्वोपरि है, जिसे कायम रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।