🔊
चार साल की मासूम की जान खतरे में, परिवार की सोशल मीडिया पर भावुक अपील, जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत की मदद से देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई भर्ती
चंपावत/लोहाघाट, 24 जून 2025 | संवाददाता
सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट के अनुसार जनपद चंपावत के लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत रेगांव गांव की रहने वाली चार वर्षीय बच्ची इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले चंपावत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत को मामले की जानकारी मिलने के बाद उनके द्वारा बच्ची को देर रात करीब 1:30 बजे सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. ऋतु खोलिया की निगरानी में बच्ची इलाज जारी है, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत अस्पताल प्रबंधन तथा बालिका के परिजनों से संपर्क बनाए हुए है।
अब बच्ची को PICU (बाल गहन चिकित्सा इकाई) में रखा गया है और बच्ची का उपचार चल रहा है
चम्पावत में डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की स्थिति गंभीर थी और उसे तत्काल उन्नत चिकित्सा सुविधा (PICU सपोर्ट) की आवश्यकता थी, आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार के लिए यह इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। वर्तमान में भी उसकी स्थिति अत्यधिक चिंताजनक बनी हुई है। परिजन औऱ भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत उसे उच्च चिकित्सा सुविधा दिलाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं,
बच्ची का परिवार आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर है और महंगे इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थ है। ऐसे में परिवार ने आमजन से आर्थिक सहयोग की अपील की है।
मदद करने के लिए:
Google Pay / PhonePe नंबर 7830832572
-UPI द्वारा सहायता हेतु QR कोड भी जारी किया गया है।