🔊
चंपावत में नवागत जिलाधिकारी मनीष कुमार की पहली प्रेस वार्ता, पारदर्शी, जवाबदेह और समावेशी प्रशासन का खाका प्रस्तुत
चंपावत, 24 जून 2025 (सूवि) चंपावत जनपद के नव नियुक्त जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अपनी पहली प्रेस वार्ता के दौरान जिले की समग्र विकास कार्ययोजना साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कार्यशैली का आधार संवाद, जवाबदेही और गुणवत्ता होगा, तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप चंपावत को राज्य का मॉडल जनपद बनाने का संकल्प दोहराया।
मुख्य बिंदु
शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, सड़क, आधारभूत संरचना और ग्रामीण आजीविका पर विशेष ध्यान
टीबी मुक्त चंपावत, निष्पक्ष पंचायत चुनाव और मानसून प्रबंधन प्रमुख प्राथमिकताएं
जल संरक्षण, कृषि विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्तीकरण पर ठोस पहल का आश्वासन
लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी
प्रेस वार्ता में उठे स्थानीय मुद्दे
पत्रकारों द्वारा जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषय शामिल रहे
लोहाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार, डामरीकरण कार्य, जल जीवन मिशन की प्रगति
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पंपिंग योजनाएं, ग्रामीण सड़कों का जीर्णोद्धार
टूरिज्म और खेल विकास, देवदार वनों का संरक्षण, डेंजर ज़ोन की पहचान
कोलीढेक झील में सुविधाएं, दुग्ध उत्पादन, कृषि व पशुपालन को बढ़ावा
जिलाधिकारी के वक्तव्य की प्रमुख बातें
जनता से संवाद और जवाबदेही हमारी कार्यशैली की बुनियाद होगी। शासन प्रशासन में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व सर्वोच्च प्राथमिकता होगी — मनीष कुमार, जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सशक्त बनाया जाएगा। हर घर तक स्वच्छ जल आपूर्ति और जल स्रोतों के संरक्षण पर दीर्घकालिक समाधान की दिशा में कार्य होगा। कृषि, मधुमक्खी पालन, पुष्प उत्पादन व बागवानी को ग्रामीण समृद्धि से जोड़ने की रणनीति बनाई जाएगी।
प्रेस वार्ता के समापन पर उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता पर सुलझाया जाएगा और आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखा जाएगा