🔊
चंपावत: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री अब रहेगी बंद, मंगलवार को 217 नामांकन पत्र विक्रय हुए
चंपावत, 24 जून 2025 (सूवि)।
जनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न विकास खंडों में नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की जानकारी जारी की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के पहले चरण के तहत उम्मीदवारों की ओर से नामांकन की सक्रियता देखी जा रही थी।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री की स्थिति इस प्रकार रही:
विकास खण्ड – पाटी
प्रधान ग्राम पंचायत पद हेतु: 13 नामांकन पत्र विक्रय
सदस्य क्षेत्र पंचायत पद हेतु: 03 नामांकन पत्र विक्रय
विकास खण्ड – चम्पावत
प्रधान ग्राम पंचायत पद हेतु: 74 नामांकन पत्र विक्रय
सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु: 15 नामांकन पत्र विक्रय
सदस्य क्षेत्र पंचायत पद हेतु: 23 नामांकन पत्र विक्रय
सदस्य जिला पंचायत पद हेतु: 18 नामांकन पत्र विक्रय
विकास खण्ड – लोहाघाट
प्रधान ग्राम पंचायत पद हेतु: 38 नामांकन पत्र विक्रय
सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु: 18 नामांकन पत्र विक्रय
सदस्य क्षेत्र पंचायत पद हेतु: 15 नामांकन पत्र विक्रय
इस प्रकार तीनों विकास खंडों में कुल मिलाकर नामांकन पत्रों की बिक्री सुचारु रूप से जारी रही। आगामी दिनों में प्रत्याशियों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी जिसको चुनाव आयोग के आदेश के बाद फिलहाल अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है।
प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली थी।