• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Monday, 14-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

जिलाधिकारी के निर्देश पर एनएच पर सुरक्षा संकेत, सूचना बोर्ड और रिफ्लेक्टेड टेप लगाए गए, आपात स्थिति में सहायता हेतु सम्पर्क नंबरों वाले बोर्ड, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध जारी (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-26 18:27:35
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

जिलाधिकारी के निर्देश पर एनएच पर सुरक्षा संकेत, सूचना बोर्ड और रिफ्लेक्टेड टेप लगाए गए, आपात स्थिति में सहायता हेतु सम्पर्क नंबरों वाले बोर्ड, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध जारी


चंपावत, 26 जून 2025 (सू.वि.)


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में चंपावत जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर तेजी से कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन का यह प्रयास सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जिलाधिकारी के आदेश के दूसरे ही दिन संबंधित विभागों ने एनएच के कई स्थलों पर आपात स्थिति में सहायता हेतु सम्पर्क नंबरों सहित सूचना बोर्ड स्थापित कर दिए हैं। इसके साथ ही रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा चिह्न और प्रतिबिंबित टेप (Reflective Tape) लगाए गए हैं।

स्वाला, चल्थी और शीशनगर स्थित पुलों के दोनों ओर पहले से निर्मित विश्राम स्थलों को पुनः सक्रिय कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक विश्राम स्थान उपलब्ध हो सकें। अन्य चिन्हित स्थलों पर भी सूचना बोर्ड लगाने का कार्य तेज़ी से जारी है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी संकेत, मार्गदर्शक सूचना बोर्ड और रिफ्लेक्टेड टेप अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन का यह अभियान न केवल सड़क हादसों की रोकथाम में सहायक होगा, बल्कि आपात स्थिति में यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में भी मददगार साबित होगा।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in