🔊
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गुदमी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण जारी, नशे के खिलाफ भी किया गया जागरूक
चंपावत, 26 जून 2025
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के आदेशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चंपावत/टनकपुर के निर्देशन में महिला हेल्पलाइन चंपावत द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद में बालिकाओं हेतु निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 26 जून 2025 को थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुदमी में शिविर का आयोजन किया गया।
उपनिरीक्षक सुमन पंत, प्रभारी महिला हेल्पलाइन चंपावत की उपस्थिति में बालक-बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को:
नशे के दुष्प्रभावों, उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया,
पुलिस सहायता नंबर 112, 1090 तथा
उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्राओं को 'गौरा शक्ति मॉड्यूल' में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बताई गई और समझाया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उक्त ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।
यह आत्मरक्षा शिविर 23 जून से प्रारंभ होकर कुल 10 दिवसीय अवधि तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें जनपद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: