🔊
महिलाओं के लिए बड़ी पहल, चंपावत में एसबीआई आरसेटी करेगा दो निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर शुरू, 34 दिवसीय ब्यूटी पार्लर और 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शामिल
चंपावत, जून 2025 (सू.वि.)
जनपद चंपावत की महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), चंपावत द्वारा आगामी जुलाई और अगस्त 2025 में दो निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 34 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण और 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शामिल हैं। ये प्रशिक्षण सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रतिदिन 8 घंटे तक आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है और प्रतिभागियों को रहने, खाने व प्रशिक्षण सामग्री की संपूर्ण व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी।
पात्रता शर्तों के अनुसार प्रतिभागी केवल वही महिलाएं होंगी जो चंपावत जिले की निवासी हों तथा BPL, अनुसूचित जाति/जनजाति, SECC, मनरेगा या NRLM स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों। प्रतिभागियों की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
संस्थान द्वारा यह भी बताया गया कि प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार प्रारंभ करने हेतु बैंक ऋण सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिससे महिलाएं खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और संबंधित प्रमाण-पत्र (BPL/जाति/SECC/NRLM आदि) प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
प्रत्येक बैच में 25 से 35 महिलाओं/युवतियों का चयन किया जाएगा और चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
इच्छुक महिलाएं अधिक जानकारी और आवेदन के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं:
???? 9997439745, 7500040961, 8859522016, 9368771746, 8954320360, 8006767646, 8847385927