• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Monday, 14-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

रात्रि निरीक्षण में बोले जिलाधिकारी-मरीजों की सुविधा सर्वोपरि, जिला अस्पताल चंपावत में डीएम मनीष कुमार ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, दिए सुधार के निर्देश (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-27 07:06:17
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

रात्रि निरीक्षण में बोले जिलाधिकारी-मरीजों की सुविधा सर्वोपरि, जिला अस्पताल चंपावत में डीएम मनीष कुमार ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, दिए सुधार के निर्देश


चंपावत, 26 जून 2025 (सूवि):
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार देर रात जिला चिकित्सालय चंपावत का औचक निरीक्षण कर रात्रिकालीन चिकित्सा सेवाओं की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी, लेबर रूम, पोस्ट ऑपरेशन वार्ड, आईसीयू और स्टाफ रूम का व्यापक निरीक्षण करते हुए मरीजों से सीधे संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनकी कार्यशीलता और सेवा गुणवत्ता की जानकारी ली। मरीजों से बात कर उन्होंने इलाज, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

उन्होंने नर्सिंग स्टाफ रूम में सीलन की मरम्मत, क्षतिग्रस्त टाइल्स के ठीक करने, आईसीयू में पार्टिशन की व्यवस्था और स्टाफ रूम को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, प्रत्येक बेड के पास रैक, डस्टबिन पर लेबलिंग, जटिल रोगियों के लिए पृथक वार्ड और शू रैक की व्यवस्था जैसे सुधारात्मक निर्देश भी दिए।

डॉक्टरों द्वारा एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन की आवश्यकता पर जिलाधिकारी ने शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा। साथ ही उन्होंने अस्पताल की वेबसाइट को अपग्रेड कर उसमें बेड की स्थिति, ओपीडी समय, डॉक्टरों की उपलब्धता जैसी सूचनाएं आमजन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए दिए गए विशेष निर्देश:

अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने

ओपीडी में टीवी डिस्प्ले और प्रतीक्षारत लोगों के लिए शेड व बैठने की व्यवस्था

पोस्ट ऑप वार्ड में शू रैक

लेबर रूम और कैंटीन की सफाई व्यवस्था

परिसर में हाईमास्ट लाइट और विभागवार लेआउट प्लान लगाने


जिलाधिकारी ने रैन बसेरा की स्थिति का भी अवलोकन कर मरीजों के परिजनों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डॉक्टरों की आवासीय व्यवस्था, निर्माणाधीन डायग्नोस्टिक विंग व पार्किंग क्षेत्र की प्रगति की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एस. ह्यांकी समेत समस्त प्रशासनिक एवं चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद रहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को समयबद्ध, समर्पित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिलनी चाहिए, और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in