• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Monday, 14-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चंपावत में ठोस अपशिष्ट निस्तारण स्थल और MRF सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, ट्रैंचिंग ग्राउंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-28 15:52:17
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चंपावत में ठोस अपशिष्ट निस्तारण स्थल और MRF सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, ट्रैंचिंग ग्राउंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।


चंपावत, 28 जून 2025 (सू.वि.)

नगर क्षेत्र चंपावत में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व वैज्ञानिक बनाने की दिशा में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शनिवार को नगर पालिका परिषद चंपावत द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट निस्तारण स्थल और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कूड़ा प्रबंधन, संग्रहण, पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को वर्तमान कार्यप्रणाली और कूड़े के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि—

दैनिक स्तर पर अपशिष्ट संग्रहण व निस्तारण की मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए।

सभी सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से सुरक्षात्मक उपकरण जैसे—ग्लव्स, मास्क और बूट मुहैया कराए जाएं।

ट्रैंचिंग ग्राउंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अव्यवस्था पर तत्काल नियंत्रण संभव हो सके।


श्री मनीष कुमार ने यह भी कहा कि "जन सहभागिता के बिना स्वच्छता की कल्पना अधूरी है।" अतः घर-घर कूड़ा पृथक्करण को जनांदोलन का रूप देने की आवश्यकता है, जिससे जनमानस में स्वच्छता के प्रति स्थायी चेतना विकसित हो सके। इसके लिए स्कूलों, वार्डों, मोहल्लों और विभिन्न जनसमूहों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं।

इस दौरान नगर पालिका सिटी मैनेजर महेश चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in