• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Monday, 14-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चंपावत के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी राहत, एनएचपीसी मार्ग आमजन के लिए खुला – ₹1 करोड़ की लागत से होगा डामरीकरण (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-28 15:56:41
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चंपावत के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी राहत, एनएचपीसी मार्ग आमजन के लिए खुला – ₹1 करोड़ की लागत से होगा डामरीकरण


चंपावत, 28 जून 2025 (सू.वि.)

आदर्श चंपावत की परिकल्पना को मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण जनहित निर्णय लिया गया है। ग्राम थपलियालखेड़ा के ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए एनएचपीसी परिसर से होकर गुजरने वाले संपर्क मार्ग को अब आमजन, विशेषकर पैदल और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है।

यह निर्णय शुक्रवार को टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित समन्वय बैठक में लिया गया। ग्रामीणों की मांग पर एनएचपीसी प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करते हुए यह निर्णय लिया, जिससे ग्रामीणों को अब आवागमन में सहजता मिलेगी और उनकी दिनचर्या पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।

₹1 करोड़ की लागत से होगा सड़क डामरीकरण

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि पाटनी तिराहा से एनएचपीसी गेट तक की सड़क के डामरीकरण कार्य हेतु ₹1 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और वर्षा ऋतु के उपरांत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह डामरीकरण न केवल स्थानीय संपर्क मार्ग को सुदृढ़ करेगा, बल्कि बनबसा क्षेत्र में सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा।

बैठक में उपस्थित रहे कई वरिष्ठ अधिकारी

समन्वय बैठक में एनएचपीसी के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी, महाप्रबंधक विद्युत मोहम्मद जावेद अंसारी, वरिष्ठ प्रबंधक सिविल बृजेश, तथा डिप्टी मैनेजर सिविल राकेश कुमार सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह पहल ग्रामीण विकास एवं शासन की संवेदनशीलता का परिचायक है, जो सबका साथ, सबका विकास की भावना को आगे बढ़ा रही है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in