🔊
कोतवाली पंचेश्वर और चौकी मड़लक का डीएसपी शिवराज सिंह राणा ने किया आकस्मिक निरीक्षण, ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं
चंपावत, 29 जून 2025 | मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय
पुलिस उपाधीक्षक चंपावत श्री शिवराज सिंह राणा द्वारा दिनांक 28 जून 2025 को कोतवाली पंचेश्वर और चौकी मड़लक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्मेलन कर उनकी निजी, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएसपी महोदय द्वारा कार्यालय अभिलेख, मैस, बैरक, हथियार आदि का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही सभी स्टाफ को अधिकतम सत्यापन एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने, ग्राम अपराध रजिस्टर अद्यतन रखने तथा साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930, पोक्सो एक्ट, और नशा उन्मूलन जैसे विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, निर्माणाधीन चौकी मड़लक का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
इसी क्रम में, श्री राणा द्वारा थानाध्यक्ष हेमन्त सिंह कठैत की उपस्थिति में ग्राम मड़लक क्षेत्र में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधानों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सीएलजी सदस्यों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी की गई। इस गोष्ठी में क्षेत्रीय समस्याओं को सुना गया और उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया गया।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध, यातायात नियमों तथा नशे के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक किया गया। श्री राणा ने उपस्थित लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि समाज की सुरक्षा में पुलिस और जनता की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: