🔊
मजदूरों का सत्यापन न करना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया ₹10,000 का चालान
रीठा साहिब, चंपावत | 29 जून 2025
पुलिस अधीक्षक चंपावत के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में रीठा साहिब थाना पुलिस ने सत्यापन न कराने वाले ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में साल क्षेत्रान्तर्गत चल रही मजदूरों की जांच के दौरान यह मामला सामने आया। ठेकेदार मोहन चंद मिश्रा, निवासी झिरौली (बागेश्वर), द्वारा उत्तर प्रदेश के नखासा, जिला संभल से मजदूरों को बुलाकर सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगाने का कार्य कराया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, ठेकेदार को पूर्व में सत्यापन कराने के संबंध में चेतावनी दी जा चुकी थी, बावजूद इसके आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। ऐसे में पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का चालान किया गया।
पुलिस विभाग ने सभी निर्माण कार्यों में लगे ठेकेदारों से मजदूरों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।