🔊
951 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
—चम्पावत, 30 जून 2025
नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 951 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत की गई। एसओजी और कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान के दौरान चम्पावत चाय बगान रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ और तलाशी के दौरान अभियुक्त पूरन चन्द भट्ट पुत्र रामदत्त भट्ट, निवासी कनयूड़ी, थाना तामीली, जनपद चम्पावत (उम्र 45 वर्ष) के कब्जे से काले रंग के बैग में छुपाकर रखी गई 951 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर कोतवाली चम्पावत में धारा 08/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं जवान:
श्री लक्ष्मण सिंह जगवाण – प्रभारी, एसओजी
उप निरीक्षक ललित पाण्डेय – कोतवाली चम्पावत
हे0का0 मतलूब खां – एसओजी
का0 मोहम्मद नासिर – एसओजी
का0 उमेश राज – एसओजी
का0 सूरज कुमार – एसओजी
चम्पावत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान जारी रहेगा।