🔊
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, दुर्घटनाओं में कमी सर्वोच्च प्राथमिकता
चंपावत, 30 जून 2025 (सूवि)।
जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी, ब्लैक स्पॉट्स पर त्वरित कार्रवाई और यातायात नियमों के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य निर्देश एवं निर्णय:
ब्लैक स्पॉट्स पर तुरंत सुधार कार्य, स्पीड ब्रेकर, संकेत बोर्ड, रिफ्लेक्टिव चिन्ह और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ओवरस्पीडिंग, नशे में ड्राइविंग और हेलमेट/सीट बेल्ट उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू की जाए।
सड़क किनारे जमा मलबा हटाने और झाड़ियों की नियमित कटाई के निर्देश, ताकि दृश्य बाधाएं समाप्त हों।
पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाएं, चालान की कार्यवाही में कोई ढील न दी जाए।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई हो; अल्कोहल मीटर से नियमित जांच की व्यवस्था की जाए।
स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
सभी वाहनों की नियमित फिटनेस जांच सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित आचरण के प्रति आमजन को शिक्षित करना ही स्थायी समाधान है। उन्होंने शिक्षा, परिवहन विभाग और स्वयंसेवी संगठनों से मिलकर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित अधिकारी:
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति
संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान
मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट
सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।