🔊
गंगोलीहाट: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन, 14 अगस्त को होगा मतदान
गंगोलीहाट। 14 अगस्त को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुश्री अर्चना गंगोला, कांग्रेस प्रत्याशी विनोद प्रसाद एवं निर्दलीय प्रत्याशी सूरज कुमार ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किए।
ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए दीपक उप्रेती, रविंद्र सिंह, जगत सिंह और कृष्ण अवतार ने नामांकन किया। कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए कविता एवं संगीता ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन पत्रों की जांच में सभी सही पाए गए। अब 14 अगस्त को मतदान होगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: