🔊
न्यायालय सिविल जज गंगोलीहाट में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) – 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर न्यायालय एवं तहसील परिसर गंगोलीहाट में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में माननीय सिविल जज श्री रजनीश मोहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हर्षिता सिंह भी मौजूद रहीं।
झंडारोहण के पश्चात सिविल जज महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता व संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में तहसीलदार, न्यायालय के पेशकार श्री संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक श्री राजेन्द्र सिंह ऐर, आदेशिका वाहक श्री प्रधुमन सिंह टोलिया, अनुसेवक श्री जीवन सिंह, कोर्ट मोहरिर खड़क सिंह सहित तहसील के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूरा कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ और वातावरण "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम" के नारों से गूंज उठा।