🔊
गंगोलीहाट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, देर रात तक झूमे दर्शक
गंगोलीहाट।
हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच गंगोलीहाट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों और पुरस्कार कूपन खोलने के साथ हुआ। अंतिम दिन दिनभर और रात्रि में विभिन्न कार्यक्रमों ने दर्शकों को बांधे रखा।
दिन के कार्यक्रम
अंतिम दिवस दिन में आयोजित प्रस्तुतियों में रावलगांव एवं हाट क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक झोड़ा-चांचरी की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं जीआईसी और अन्ना प्रशिक्षण केंद्र की बालक-बालिकाओं ने भी आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी।
स्टार नाइट में कलाकारों का जलवा
रात्रि को आयोजित स्टार नाइट में फौजी ललित मोहन जोशी, गायिका दीपिका राज और क्षेत्र पंचायत सदस्य गढ़खेत जैसर (बागेश्वर) लक्ष्मण सिंह लच्छू ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। विशेष रूप से लक्ष्मण सिंह का नृत्य और ललित मोहन जोशी के गीतों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शकों की मांग पर ललित मोहन जोशी ने एक के बाद एक कई लोकप्रिय प्रस्तुतियां दीं।
देर रात तक चला कार्यक्रम, हुए पुरस्कार वितरण
रात्रि 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में लक्की ड्रॉ के तहत विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
प्रथम पुरस्कार: हीरो स्कूटी (विजेता - दल बहादुर)
द्वितीय पुरस्कार: वॉशिंग मशीन
तृतीय पुरस्कार: स्मार्ट टीवी
चतुर्थ पुरस्कार: मिक्सी
इसके अलावा 40 सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।
महोत्सव के समापन पर आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: