🔊
गंगोलीहाट महाविद्यालय में कार्मिक अनशन शुरू, प्रशासन की वादाख़िलाफ़ी पर छात्र उग्र -दो सूत्रीय माँगों पर अडिग, संघर्ष होगा तेज़
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट महाविद्यालय परिसर में छात्रों ने आज से कार्मिक अनशन प्रारम्भ कर दिया।
अनशन के पहले दिन छात्र संघ कोषाध्यक्ष अमित वर्मा क्रमिक रूप से अनशन पर बैठे। उनका सहयोग छात्र प्रतिनिधि राहुल खाती ने किया।
छात्रों ने बताया कि बीते दिनों हुई वार्ता पूरी तरह असफल रही। प्रशासन न तो ठोस आश्वासन दे पाया और न ही छात्रों की दो सूत्रीय माँगों पर कोई गंभीरता दिखाई।
छात्रों की दो सूत्रीय माँगें
1. नए महाविद्यालय तक सड़क निर्माण
2. पीजी (स्नातकोत्तर) कक्षाओं का संचालन
छात्र-छात्राओं ने कहा
प्रशासन केवल हमारी माँगों से भटका रहा है, जबकि हम इन्हीं मुद्दों पर अडिग हैं और संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि माँगों की पूर्ति नहीं होती, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण करेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: