🔊
8 साल से पदोन्नति ठप, सीधी भर्ती व स्थानांतरण एक्ट पर रोष - गंगोलीहाट में सैकड़ों शिक्षक धरने पर
गंगोलीहाट, 25 अगस्त 2025
आज राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड के बैनर तले ब्लॉक गंगोलीहाट के खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में सैकड़ों शिक्षक धरने पर एकत्रित हुए। शिक्षक 18 अगस्त 2025 से चाक डाउन पर थे, परंतु मात्र तीन मांगों पर कार्यवाही न होने के कारण उन्हें आज धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ा।
शिक्षकों की प्रमुख मांगे :
1. विगत 8 वर्षों से किसी भी स्वर की पदोन्नति न होने पर रोक हटाई जाए।
2. प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए।
3. वर्ष 2017 में स्थानान्तरण एक्ट लागू होने के बावजूद वार्षिक स्थानान्तरण न होने को शून्य किया जाए।
धरने में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि इन मांगों को शासन स्तर पर शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को जिला, मंडल और प्रांत स्तर तक तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आंदोलन के चलते विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित होती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
धरने में उपस्थित:
ब्लॉक अध्यक्ष - जोगेन्द्र बोटेरा
मंत्री - परगाई
प्रांतीय कार्यकारिणी - प्रदीप डुकुराठी
कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष -वीरेन्द्र महरा
ब्लॉक प्रमुख - विनोद प्रसाद जी नारायण वाटेरा
अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
कांग्रेस पदाधिकारियों ने शिक्षकों की मांगों को जायज़ बताते हुए आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
धरने के समापन पर ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशक महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।