🔊
पवन सिंह सुगरा महाविद्यालय में छात्रों का अनशन दूसरे दिन भी जारी, पूर्व सैनिक संगठन ने आंदोलन को दिया समर्थन
गंगोलीहाट :-
पवन सिंह सुगरा महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं की समस्याओं को लेकर चल रहा छात्र-छात्राओं का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
आज अनशन में सामाजिक कार्यकर्ता गौरव चंद्र पंत एवं छात्र प्रतिनिधि अमित वर्मा क्रमिक रूप से बैठे और छात्रों के आंदोलन को मजबूती दी।
आंदोलन को समर्थन देने हेतु पूर्व सैनिक संगठन गंगोलीहाट भी आगे आया। संगठन अध्यक्ष कैप्टन शेर सिंह, कैप्टन मनोज कुमार पांडे, सूबेदार गोकुल सिंह एवं सूबेदार शमशेर सिंह ने छात्रों की माँगों को न्यायोचित बताते हुए पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
छात्रों की प्रमुख माँगें -
1-एम.ए. (स्नातकोत्तर) कक्षाओं का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
2- महाविद्यालय के नए भवन तक सड़क का निर्माण तत्काल किया जाए।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
छात्र प्रतिनिधियों का कहना है -
हमारी लड़ाई छात्र-हित, शिक्षा और भविष्य की है। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।