🔊
ग्राम पंचायत जजूट में गुलदार का आतंक, ग्रामीण भयभीत, वन विभाग से पिंजरा लगाने व गश्त बढ़ाने की मांग
गंगोलीहाट : तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जजूट के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलेत, खरिक, सुनौली और जजूट में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे हर पल भय के साए में जीने को विवश हैं।
ग्राम प्रधान मंजू देवी, सरपंच वन पंचायत नीरज पंत एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से वन विभाग को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सुरक्षा व्यवस्था के तहत नियमित गश्त कराने और पिंजरा लगाने की मांग की गई है।
अब तक गुलदार ने कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाया है-
ग्राम पिपलेत में श्रीमती इंद्रा पंत की बछिया
ग्राम सुनौली में शेखर चंद्र पंत का कुत्ता
ग्राम जजूट में भगवान सिंह का कुत्ता (महिपाल सिंह के घर के निकट सड़क पर)
ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की उपस्थिति लगातार अलग-अलग गांवों में देखी जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय पर वन विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।