🔊
सेराघाट-बेरीनाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टान गिरने से बड़ा हादसा - जेसीबी पर मलबा गिरा, चालक घायल, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार
-
पिथौरागढ़, 02 सितम्बर 2025।
सेराघाट–बेरीनाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकी बेंड के पास मंगलवार को भारी बारिश के चलते सड़क पर अचानक चट्टान गिर गई। सड़क खोलने में लगी जेसीबी पर मलबा गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
घटना के बाद दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए, जिससे मार्ग पर भारी जाम की स्थिति बन गई है। लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटाने और यातायात सुचारु करने में जुटी हुई है।