🔊
सामाजिक परंपराओं से हटकर बेटी ने निभाया धर्म, पिता की अचानक मौत के बाद बेटी ने दी मुखाग्नि, तोड़ी परंपराएं
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
बिलाड़ पट्टी के इटाना गांव में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। मंगलवार को मानसिंह (52) पुत्र जीत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, मानसिंह अपने पिता का श्राद्ध करने की तैयारी कर रहे थे। बिरादरों को भोज के लिए निमंत्रण देने के बाद वे सब्जी काट रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
मानसिंह का इकलौता बेटा सऊदी अरब में नौकरी करता है, जबकि उनकी दो बेटियां पहले ही विवाहिता हैं। ऐसी स्थिति में तीसरी बेटी कल्पना ने सामाजिक परंपराओं को तोड़ते हुए अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने सरयू नदी (सेराघाट) के किनारे अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
गांव में हुई इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मानसिंह को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। श्रद्धांजलि देने वालों में राजेंद्र सिंह, हरीश सिंह, गोपाल सिंह, बबलू सिंह, किशन सिंह सहित अनेक लोग शामिल रहे।
यह घटना न केवल दुखद है बल्कि समाज के लिए एक मजबूत संदेश भी देती है कि बेटियां भी हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: