🔊
चंपावत: ब्लॉक मुख्यालय में सुबह 9 बजे से बिजली गुल, लोग परेशान
चंपावत: ब्लॉक मुख्यालय में सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से स्थानीय लोग, दुकानदार और कार्यालय कर्मी सभी प्रभावित हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, बिजली विभाग तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने की बात कह रहा है, लेकिन घंटों बीतने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
प्रशासन और बिजली विभाग से इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।