🔊
गंगोलीहाट में मकान की दीवार गिरी, दो लोग घायल, बकरियों को भी चोट
गंगोलीहाट।
नगर पालिका गंगोलीहाट के वार्ड नंबर 1 पुनौली वार्ड में आज सुबह लगभग 6 बजे किशन राम पुत्र रतन राम के मकान की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के अंदर तीन बकरियां बंधी हुई थीं, जिनमें से एक गर्भवती बकरी के पैर में चोट लगी है।
जानकारी के अनुसार, बकरियों को खोलने गए प्रदीप कुमार को मलवे से खींचने के प्रयास में उसकी माता राधा देवी भी घायल हो गईं। उनके पैर, हाथ और सिर पर चोट आई है। हालांकि, किसी भी घायल व्यक्ति ने उपचार के लिए अस्पताल का रुख नहीं किया।
घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। पटवारी भूपाल सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच की और प्रभावित परिवार को आपदा खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को अगले 2-3 दिन में प्रदान कर दी जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने कहा कि प्रभावित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राथमिकता पर लाभ दिलाया जाएगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: