🔊
माता-पिता से झगड़ा करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चम्पावत: कोतवाली चम्पावत क्षेत्र में माता-पिता से बार-बार झगड़ा करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागनाथ वार्ड निवासी नरेश कुमार ने कोतवाली चम्पावत में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा अमित कुमार उर्फ कल्ली (23 वर्ष) लगातार उनके साथ झगड़ा कर रहा है और घर में अशांति फैला रहा है।
शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अमित कुमार नहीं माना और गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
1. हेड कांस्टेबल चंद्र सिंह बोरा
2. कांस्टेबल प्रेम प्रकाश
3. कांस्टेबल पंकज राय
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।