🔊
पुलिस जवानों की फिटनेस और अनुशासन के लिए चंपावत पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, एसपी अजय गणपति ने किया निरीक्षण
चंपावत, 4 अप्रैल 2025: पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन चंपावत में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने परेड का निरीक्षण कर जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को दौड़ चाल, तेज चाल, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया। एसपी श्री गणपति ने कहा कि परेड न केवल अनुशासन का प्रतीक है, बल्कि इससे जवानों की फिटनेस और मनोबल में भी वृद्धि होती है।
परेड के उपरांत अपर उप निरीक्षक प्रेम राम द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा उपकरणों के संचालन और रखरखाव की जानकारी दी गई, जिससे आपात स्थितियों में तत्परता से कार्य किया जा सके।
इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस मैस का भी निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों को हमेशा पोषणयुक्त और उच्च गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक दिन पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन शामिल करने के भी निर्देश दिए।
एसपी द्वारा पुलिस लाइन की अन्य शाखाओं – मोटर वाहन, कैंटीन, राशन शॉप, जिम हॉल, बैरक आदि का भी निरीक्षण किया गया।
इस साप्ताहिक परेड में पुलिस उपाधीक्षक सुश्री वंदना वर्मा (चंपावत), श्री शिवराज सिंह राणा (टनकपुर), प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्रा, तथा जिले के विभिन्न थाना व शाखा प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
---
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: