🔊
चंपावत में भूकंप के झटके, जनपद में कोई नुकसान नहीं
चंपावत, 4 अप्रैल 2025
शुक्रवार सायं लगभग 07:52 बजे चंपावत जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई, जबकि इसकी गहराई 20 किलोमीटर रही। भूकंप का केंद्र नेपाल में स्थित था।
भूकंप के तुरंत बाद जिला आपदा परिचालन केंद्र सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने समस्त आईआरएस अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों तथा फील्ड कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं।
प्राथमिक सूचना के अनुसार अब तक जनपद में किसी प्रकार की क्षति की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जिला प्रशासन द्वारा तहसील स्तर पर भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
भूकंप से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नागरिक www.seismo.gov.in या 'BhooKamp' ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
---