🔊
6 माह से डॉक्टर न होने पर फूटा क्षेत्रवासियों का गुस्सा - गणाई गंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़ा, आधे घंटे में हुआ असर - तालाबंदी के बाद भेजा गया डॉक्टर का नियुक्ति पत्र, लोगों ने खोला ताला
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली में बीते 6 माह से डॉक्टर तैनात न होने से नाराज़ क्षेत्रवासियों का धैर्य आज जवाब दे गया।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तालाबंदी कर दी।
30 मिनट में प्रशासन हरकत में - भेजा गया डॉक्टर का आदेश पत्र
तालाबंदी शुरू होने के लगभग 30 मिनट बाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) पिथौरागढ़ डॉ. संतोष नपचियाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉ. सीमा आर्या की नियुक्ति का आदेश पत्र जारी कर दिया।
आदेश मिलने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और तालाबंदी हटाकर स्वास्थ्य केंद्र का ताला खोल दिया।
स्थानीय नेतृत्व ने संभाली कमान - एकजुटता से उठी आवाज़
इस आंदोलन का नेतृत्व नौलिंग महोत्सव के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मेहता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्दन बाणी ने किया।
उनके साथ बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, व्यापारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
आंदोलन में उपस्थित प्रमुख लोग:
कमल उपाध्याय - ग्राम प्रधान गणाई
प्रकाश पाण्डेय - ग्राम प्रधान गुनाकीटान
कपूर लाल - ग्राम प्रधान भिंनगड़ी
जसवीर डोबाल, पारस बोरा, गिरीश बोरा, संदीप बोरा, मोहन जोशी, ललित उपाध्याय,
सुंदर बोरा, भगवत शरण वर्मा, गोविंद पंत, मनोज कोहली, कुंदन मेहता, रमेश नियोलिया
सहित क्षेत्र के अनेक व्यापारी, ग्रामीण और युवा वर्ग आंदोलन में शामिल हुए।
लोगों ने कहा -डॉक्टर की तैनाती स्थायी होनी चाहिए
स्थानीय लोगों ने कहा कि गणाई गंगोली जैसे बड़े क्षेत्र में स्थायी डॉक्टर की तैनाती बेहद जरूरी है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बरती गई तो फिर से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: