🔊
भाजपा युवा मोर्चा बेरीनाग नगर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा।
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की सहमति एवं जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया से परामर्श के उपरांत बेरीनाग नगर मंडल युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
घोषित पदाधिकारियों में प्रांजल कन्याल, अनुज सिंह धानिक, सचिन डांगी और हिमांशु धानिक को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संजू तिवारी और योगेश महरा को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
मंडल मंत्री के रूप में अंजली शाह, रश्मि कार्की, पवन ततराड़ी और राजा धानिक को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रोहित बोरा को मंडल कोषाध्यक्ष तथा कुंदन सिंह को मंडल कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
मंडल मीडिया संयोजक के रूप में सुमित चनयाल, मीडिया सह संयोजक संदीप बोरा, सोशल मीडिया संयोजक अनिरुद्ध पंत, सोशल मीडिया सह संयोजक चेतन महरा तथा आईटी संयोजक रोहित आर्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई टीम के गठन पर क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज रौतेला, नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय, महामंत्री किरण मियान, मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, जिला मंत्री इंद्र सिंह धानिक, पूर्व महामंत्री मंजुल महेश्वर, पूर्व महामंत्री विमलेश पंत तथा सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित भाजपा परिवार के अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: