🔊
गंगोलीहाट में राष्ट्रीय लोक अदालत: 47 मामलों का हुआ निस्तारण, लाखों रुपये की वसूली।
न्यायालय सिविल जज गंगोलीहाट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत का आयोजन सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में बैच संख्या-06 द्वारा किया गया।
लोक अदालत में कुल 47 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 16 आपराधिक मामले, 1 दीवानी वाद और 30 प्री-लिटिगेशन मामले शामिल रहे।
मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामलों में 8,000 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए, जबकि भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े 30 प्री-लिटिगेशन मामलों में समझौते के माध्यम से 9,63,800 रुपये की वसूली की गई।
इस अवसर पर सहायक अभियोजन अधिकारी शोमित कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सिंह रावल, जेएमसीओ देवपा, विजय पंत, सुनील कुमार बोहरा सहित न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर तथा आदेशिका वाहक प्रद्युम्न सिंह टोलिया उपस्थित रहे।
लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित और आपसी सहमति से समाधान होने पर वादकारियों को राहत मिली।