• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

कैप्टन दया कृष्ण बेरी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, गंगोलीहाट क्षेत्र में हर्ष की लहर। (Champawat News)

Posted by admin
2026-03-18 18:48:01
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

कैप्टन दया कृष्ण बेरी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, गंगोलीहाट क्षेत्र में हर्ष की लहर।


गंगोलीहाट । शिक्षा, समाज सेवा और रक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गंगोलीहाट के कैप्टन दया कृष्ण बेरी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि (Honoris Causa) से सम्मानित किया गया है। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मैजिक फंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।

मूल रूप से जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम मधनियाँ (धपोला) निवासी और वर्तमान में गंगोलीहाट में रह रहे कैप्टन दया कृष्ण बेरी, पी.एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में जीव विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय ने उन्हें यह सम्मान डिफेंस (सेना), एनसीसी, शिक्षा जगत और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया है।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनमानस और शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। कैप्टन बेरी ने इस सम्मान समारोह में अपने परिवार के साथ प्रतिभाग किया, जिसमें उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता बेरी (प्रवक्ता, रसायन विज्ञान, रा.इ.का. दशाईथल), बड़े पुत्र डॉक्टर अभिमान सुजल बेरी और भतीजी शगुन उपस्थित रहे।

कैप्टन बेरी वर्तमान में एनसीसी अधिकारी के रूप में कैप्टन रैंक पर भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनके स्वर्गीय पिता सेना से सेवानिवृत्त थे। उनकी इस सफलता पर उनकी माता श्रीमती देवकी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोगा राम, कलावती देवी, संजय कुमार, संतोष आगरी, हरीश सहित समस्त विद्यालय स्टाफ और क्षेत्र की जनता ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी इस उपलब्धि से न केवल गंगोलीहाट बल्कि पूरे जनपद का मान बढ़ा है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in