🔊
गंगावली को जिला बनाने की मांग पर दूसरे दिन भी धरना जारी, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।
गंगोलीहाट। क्षेत्र को जिला घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। ‘सबका विकास पार्टी’ के बैनर तले गंगोलीहाट में चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे।
धरना स्थल पर जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेरीनाग और गंगोलीहाट क्षेत्र की जनता लंबे समय से जिला बनाए जाने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अप्रैल तक गंगोलीहाट को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेगी।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान गोपाल सिंह धामी ने किया। इस दौरान ‘जिला बनाओ संघर्ष समिति’ के अध्यक्ष गणेश बोहरा ने भी क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक गंगोलीहाट को जिला घोषित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, बबलू पाण्डेय, विशाल शाह, मनोज उप्रेती, मनोज टम्टा, नवीन पंत, तारा सिंह धामी, नीरज पंत, दीपक धामी, प्रकाश मेहता, मुकेश सिंह, विजय शाह, मुकुल शाह और राजेन्द्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद